Bihar News:पटना पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ा प्रहार किया है। प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 12,050 बोतलें बरामद की हैं। चार तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। एक अभियुक्त फरार है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
गौरीचक थानाक्षेत्र में एक गोदाम बनाकर अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली। इसके बाद DIU टीम और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की। उषा मार्टिन स्कूल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
तीन गाड़ियों से मिला कफ सिरप
चेकिंग केदौरान तीन संदिग्ध गाड़ियां दिखीं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इनमें दो स्कॉर्पियो और एक अर्टिगा शामिल है। तलाशी में 12,050 पीस प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है।
चार तस्कर धरे गए, एक फरार
पुलिस कोरोकने का प्रयास करते देख आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने लगे। मौके से चार को पकड़ लिया गया। एक फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद आदिल (31), अनवर आलम (27), बमबम कुमार (24) और करण कुमार (28) हैं।
पूछताछ मेंपुलिस को एक गोदाम का पता चला। वहां छापेमारी की गई। गोदाम से 5,250 बोतल कफ सिरप और बरामद हुई। इस तरह कुल 12,050 बोतल Shifex-T कफ सिरप मिली। तीनों कारें भी जब्त कर ली गईं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


