जुगसलाई में 29 मार्च को 25वां श्याम महोत्सव, निशान यात्रा और भजन संध्या के साथ मनेगी बाबा खाटू श्याम की आराधना

Jamshedpur News: जुगसलाई स्थित श्री बैकुंठ धाम मंदिर परिसर में 29 मार्च को 25वां भव्य श्याम महोत्सव आयोजित किया जाएगा। बाबा खाटू श्याम के भक्तों के लिए यह महोत्सव आस्था और भक्ति का विशेष केंद्र रहेगा। आयोजन समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

निशान यात्रा सुबह 7:30 बजे से, होगी भजन संध्या

महोत्सव कीशुरुआत सुबह 7:30 बजे राम टेकरी मंदिर से भव्य निशान यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा जुगसलाई के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सात मंदिरों में पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। रात्रि 8:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध भजन गायक विजय राजपूत (हिसार), सुनील शर्मा (सूरजगढ़) और अंजू शर्मा (भिवानी) भजनों से भक्तों को भाव विभोर करेंगे।

छप्पन भोग और महाआरती का विशेष आयोजन

महोत्सव केदौरान बाबा का अलौकिक शृंगार, इंद्र वर्षा और छप्पन भोग का विशेष आयोजन किया जाएगा। रात्रि 2 बजे महाआरती के बाद छप्पन भोग का प्रसाद वितरण होगा। पूजन के मुख्य यजमान विनोद और संगीता कसेरा होंगे। निशान उठाने एवं सवामणी भोग में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालु संपर्क नंबरों पर जानकारी ले सकते हैं। कार्यक्रम की जानकारी मुख्य संयोजक ललित गढ़वाल ने दी।

शेखर डे को भव्य रूप से किया गया सम्मानित

श्रीश्रीभारतीय बजरंग अखाड़ा, श्री शिव हनुमान मंदिर (एम-क्लब) में समाजसेवी शेखर डे को भव्य रूप से सम्मानित किया गया। अखाड़ा के लाईसेंसी संतोष शर्मा ने उन्हें पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, अमित मंडल, सोमू दास, विशू दास, विक्की यादव, जितेंद्र, संतोष झा, सुमित, पप्पू सहित कई लोग मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories