शिव थीम पर बन रहा वाराणसी का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 92 फीसदी काम पूरा

Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश खेल और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं दे रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में उभर रहा है। लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह अत्याधुनिक स्टेडियम प्रदेश में खेल विकास के नए युग की शुरुआत है।

- Advertisement -

देश का पहला ‘शिव थीम’ आधारित अनोखा स्टेडियम

इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी ‘शिव थीम’ है, जो इसे दुनिया के अन्य मैदानों से अलग बनाती है। काशी की आध्यात्मिक विरासत को समेटे इस स्टेडियम का मीडिया सेंटर और नॉर्थ पवेलियन भगवान शिव के डमरू के आकार में तैयार हो रहा है। वहीं, मैदान की फ्लडलाइट्स त्रिशूल की आकृति में स्थापित की जा रही हैं।

30 हजार दर्शक क्षमता और विश्वस्तरीय हाई-टेक सुविधाएं

वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार हो रहे इस स्टेडियम में एक साथ 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। परिसर में मुख्य मैदान के साथ खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए एक पूर्ण आकार का प्रैक्टिस ग्राउंड भी बनाया गया है। इसमें आधुनिक ड्रेसिंग रूम, एडवांस्ड मीडिया सेंटर और 1500 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग शामिल है।

योगी सरकार और यूपीसीए के समन्वय से हुआ निर्माण

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) अपनी संचित निधियों से कर रहा है, जो इसकी वित्तीय आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। योगी सरकार ने इस परियोजना को रफ्तार देने के लिए 90 वर्षों के लिए भूमि लीज पर उपलब्ध कराई है। सरकार ने सभी प्रशासनिक स्वीकृतियां समयबद्ध ढंग से प्रदान की हैं।

- Advertisement -

मात्र चार महीने में बनकर तैयार हुआ नया पावर सबस्टेशन

योगी सरकार की तेज निर्णय क्षमता के चलते मुख्यमंत्री की त्वरित विकास निधि से स्टेडियम के पास एक नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित कराया गया। वाराणसी प्रशासन के निरंतर समन्वय से मात्र चार माह के भीतर यहाँ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, सितंबर माह तक इसका निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो जाएगा।

पूर्वांचल में खेल पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

UPCA के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि यह स्टेडियम केवल खेल परिसर नहीं है, बल्कि पूर्वांचल में क्रिकेट के भविष्य का केंद्र बनेगा। अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन से यहाँ खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय होटल उद्योग, परिवहन, व्यापार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को एक नई और मजबूत गति मिलना तय है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles