UP News: किसानों को अब ई-लॉटरी से मिलेंगे अनुदानित बीज, तोरिया के लिए 16 अगस्त तक होगी बुकिंग

Auraiya News: रबी सीजन के लिए किसानों को कृषि विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही अनुदानित और निशुल्क बीज मिनीकिट अब ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से दी जाएगी। किसानों को बीज वितरण के लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक किसान तोरिया बीज के लिए 16 अगस्त तक विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisement -

पहले आओ-पहले पाओ की व्यवस्था को शासन ने किया खत्म

उप कृषि निदेशक श्याम नारायन राम ने बताया कि अभी तक किसानों को पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर बीज बांटा जाता था। लेकिन अब यह व्यवस्था शासन स्तर से पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए अब सभी योजनाओं के बीजों का वितरण केवल ई-लॉटरी के माध्यम से ही किया जाएगा।

विभागीय वेबसाइट या नजदीकी बीज भंडार से कराएं बुकिंग

इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी बुकिंग ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय, सरकारी बीज भंडार, न्याय पंचायत के प्राविधिक सहायक या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में जाकर भी आसानी से ऑफलाइन माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं।

तोरिया और दलहनी फसलों के लिए यह है समयसीमा

अधिकारियों के मुताबिक तोरिया की बुकिंग 16 अगस्त तक खुली रहेगी, जिसकी ई-लॉटरी 17 अगस्त को निकाली जाएगी। इसी तरह दलहनी एवं तिलहनी फसलों के लिए आवेदन 10 जुलाई से शुरू होकर 10 सितंबर तक चलेंगे। इन फसलों के लिए ई-लॉटरी की तारीख 11 सितंबर तय की गई है।

- Advertisement -

गेहूं और जौ के लिए एक अक्टूबर को खुलेगी लॉटरी

रबी की मुख्य फसलों जैसे गेहूं एवं जौ के बीज की बुकिंग 10 जुलाई से शुरू होकर 30 सितंबर तक चालू रहेगी। इन दोनों मुख्य खाद्यान्न फसलों के बीजों के लिए ई-लॉटरी एक अक्टूबर को होना प्रस्तावित है। सरकार की इस डिजिटल पहल से बिचौलियों पर लगाम लगेगी और वास्तविक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles