यमुना एक्सप्रेसवे के पास दो होटलों में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 7 युवतियों समेत 17 गिरफ्तार

Mathura News: धार्मिक नगरी मथुरा का माहौल लगातार बदल रहा है। पिछले तीन दिनों से इलाके में बड़े पैमाने पर गांजा और अवैध शराब पकड़ी जा रही थी। अब इसी कड़ी में यमुना एक्सप्रेसवे से सटे इलाके में एक बड़े देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। आशंका है कि नोएडा और दिल्ली से आकर लोग यहां गलत काम कर रहे हैं।

- Advertisement -

सीओ महावन के नेतृत्व में पुलिस ने मारा छापा

यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट के पास स्थित दो होटलों में चल रहे इस अनैतिक धंधे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीमों ने पूरी घेराबंदी की। इसके बाद दोनों होटलों पर एक साथ अचानक छापा मारकर इस रैकेट को दबोच लिया।

राॅयल होटल और न्यू सांवरिया गेस्ट हाउस पर कार्रवाई

पुलिस की इस विशेष कार्रवाई के दौरान मौके से सात युवतियों और 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई राॅयल होटल एंड रेस्टोरेंट और न्यू सांवरिया गेस्ट हाउस में की है। पुलिस अचानक हुई इस छापेमारी से होटल संचालकों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

विभिन्न राज्यों से जुड़ी हैं गिरफ्तार युवतियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गईं युवतियां अलीगढ़, पश्चिम बंगाल, पंजाब और दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ करने में जुटी है। इस पूरे अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क और मुख्य सरगना के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles