पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले मिले खतरनाक विस्फोटक, सुरक्षा में बड़ी चूक पर गाज, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

Bengaluru News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में एक बेहद गंभीर लापरवाही सामने आई है। बेंगलुरु के बाहरी इलाके में पीएम के आगमन से ठीक पहले जिलेटिन की छड़ें बरामद की गई थीं। इसके बाद विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए छह पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है।

- Advertisement -

लापरवाही बरतने वाले छह पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

बेंगलुरु दक्षिण जिले के एसपी आर श्रीनिवास गौड़ा ने यह सख्त आदेश जारी किया है। सस्पेंड होने वाले सुरक्षाकर्मियों में एक सब-इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल शामिल हैं। इन सभी पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान बेहद गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।

जंगल के पास मिला था खतरनाक बारूद

यह खतरनाक घटना बीते 10 मई को कनकपुरा रोड के पास घनी झाड़ियों वाले इलाके में हुई थी। सुरक्षा एजेंसियों को वहां एक कच्ची सड़क के पास जिलेटिन की दो छड़ें मिली थीं। इसके साथ ही वहां से माचिस, बैटरी पैक, बिजली के तार और एक संदिग्ध सर्किट बोर्ड भी बरामद हुआ था।

आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में पहुंचे थे पीएम

पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले मिला विस्फोटक

प्रधानमंत्री मोदी यहां ‘आर्ट ऑफ Living’ संस्था के 45 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वे संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन समारोह के मुख्य अतिथि थे। यह सारा विस्फोटक पीएम के पहुंचने से महज डेढ़ घंटे पहले मिला था।

- Advertisement -

बेंगलुरु की कग्गलीपुरा पुलिस ने इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 9B के तहत एफआईआर दर्ज की है। जान-माल को खतरे में डालने की इस बड़ी साजिश की जांच के लिए दिल्ली से राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक विशेष टीम भी बेंगलुरु पहुंची है। हालांकि अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Author: Suresh Gowda

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles