यूके हाई कोर्ट पहुंचा पीटरबरो हिंदू मंदिर को मस्जिद के लिए बेचने का विवाद, सिटी काउंसिल के तर्कों से हिंदू समुदाय नाराज

Peterborough News: ब्रिटेन के पीटरबरो में एकमात्र हिंदू मंदिर परिसर को मस्जिद और इस्लामिक सेंटर बनाने के लिए बेचने का विवाद अब यूके हाई कोर्ट पहुंच गया है। सुनवाई के दौरान पीटरबरो सिटी काउंसिल ने अपने फैसले का बचाव किया है। काउंसिल ने अदालत में तर्क दिया कि इस संपत्ति को बेचना पूरी तरह कानूनी है।

- Advertisement -

काउंसिल ने फैसले को ठहराया पूरी तरह कानूनी

पीटरबरो सिटी काउंसिल की प्रतिनिधि कैथरीन रोलैंड्स ने अदालत में कहा कि यह सौदा सार्वजनिक क्षेत्र की समानता के नियमों का उल्लंघन नहीं करता है। उन्होंने दलील दी कि सिर्फ इसलिए इस फैसले को गैर कानूनी नहीं कहा जा सकता कि हिंदू समुदाय 35 मील के दायरे में अपना एकमात्र मंदिर खो देगा।

अदालत में भारी संख्या में जुटे हिंदू प्रदर्शनकारी

इस महत्वपूर्ण सुनवाई को देखने के लिए पीटरबरो से बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु कोर्ट पहुंचे थे। पूरा कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ था। कई लोगों ने जय श्री राम लिखी हुई भगवा टी-शर्ट पहनी थी। काउंसिल के दावों पर पब्लिक गैलरी में बैठे लोगों ने हंसकर और सिर हिलाकर असहमति जताई।

विवादित स्थल यूनिट 6 कॉम्प्लेक्स है, जिसे हिंदू मंदिर के रूप में विकसित किया गया है। भारत हिंदू समाज संगठन ने इसे साल 1986 से लीज पर लिया हुआ है। यह संगठन लंबे समय से इस पूरी बिल्डिंग को खरीदने का प्रयास कर रहा है ताकि मंदिर सुरक्षित रह सके।

- Advertisement -

इस्लामिक मिशन ने लगाई अधिक रकम की बोली

पीटरबरो सिटी काउंसिल ने इस साल 10 फरवरी को इस साइट को यूके इस्लामिक मिशन को बेचने का फैसला किया था। इसके खिलाफ हिंदू समाज ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। भारत हिंदू समाज ने कम्युनिटी सर्विस और सोशल वैल्यू को मिलाकर करीब 17.9 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

यूके इस्लामिक मिशन ने करीब 18 करोड़ रुपये की सीधी बोली लगाकर सौदा अपने पक्ष में कर लिया। इसके साथ ही संस्था ने 69.2 करोड़ रुपये कैश होने का सबूत दिया। पीटरबरो सिटी काउंसिल का तर्क है कि उनके पास फंड की कमी है और यह सौदा उनके फायदे में है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles