Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच स्वामी सच्चिदानंद महाराज नजरबंद, 9 अगस्त की कारसेवा स्थगित

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद के बीच मथुरा पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज को वीरवार को उनके आश्रम में नजरबंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने 9 अगस्त को होने वाली प्रस्तावित कारसेवा को स्थगित कर दिया है।

- Advertisement -

पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्वामी सच्चिदानंद महाराज वीरवार को अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके निकलने से पहले ही पुलिस टीम ने आश्रम पहुंचकर उन्हें नोटिस थमा दिया। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने आश्रम परिसर के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

सुरक्षा कारणों से कारसेवा का कार्यक्रम फिलहाल टला

नजरबंद होने के बाद स्वामी सच्चिदानंद ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सावन के पवित्र महीने और कांवड़ यात्रा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखकर 9 अगस्त का कार्यक्रम आगे बढ़ाया जा रहा है।

पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने स्पष्ट किया कि कारसेवा को पूरी तरह रद्द नहीं किया गया है। स्थिति सामान्य होने पर कारसेवा के लिए नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरे मामले पर कड़ी नजर रखे हुए हैं ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Hydrogen Train Ticket Price: जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, मात्र 5 रुपये से शुरू है किराया

Jind News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलाई जा रही है। पर्यावरण के अनुकूल इस ट्रेन का न्यूनतम किराया मात्र 5 रुपये और अधिकतम 26 रुपये तय किया गया है। इस आधुनिक […]

Related Articles