हरियाणा और पंजाब में फिर महंगा हुआ सफर, नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स की दरों में भारी बढ़ोतरी

Haryana News: हरियाणा में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर यात्रा करना अब और अधिक महंगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने तीन महीने के भीतर दूसरी बार टोल टैक्स की दरों में इजाफा कर दिया है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल आने-जाने वाले वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा।

- Advertisement -

करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर नई दरें मंगलवार-बुधवार की रात से लागू कर दी गई हैं। एनएचएआई के आदेशों के अनुसार कार, जीप और व्यावसायिक वाहनों के टोल शुल्क में 5 से 30 रुपये तक की वृद्धि हुई है। ऑपरेशन मैनेजर प्रदीप मलिक ने बताया कि देशभर के टोल प्लाजा के लिए यह दरें संशोधित की गई हैं।

बसताड़ा टोल प्लाजा की नई दरें

अब सिंगल जर्नी के लिए कार और जीप चालकों को 200 रुपये और डबल जर्नी के लिए 295 रुपये देने होंगे। एलसीवी और एलजीवी वाहनों के लिए सिंगल यात्रा पर 320 रुपये और डबल यात्रा पर 480 रुपये का शुल्क लगेगा। वहीं, बस और ट्रक चालकों को सिंगल के लिए 670 रुपये और डबल यात्रा के लिए 1005 रुपये चुकाने होंगे।

अन्य जिलों के टोल प्लाजा पर भी असर

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-52 स्थित थाना टोल प्लाजा पर भी तीन महीने में दूसरी बार रेट बढ़े हैं। हालांकि, इस बार लाइट मोटर व्हीकल की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके साथ ही हिसार के रामायण और झज्जर जिले के रोहद टोल प्लाजा पर भी वाहन चालकों को अब अधिक टोल टैक्स देना होगा।

- Advertisement -

मनाली जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने पंजाब और हिमाचल में भी टोल शुल्क में इजाफा किया है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बिलासपुर के गड़ामोड़ टोल प्लाजा पर अब एक तरफ का टोल 180 रुपये होगा। बलोह टोल प्लाजा पर भी पहले से ही शुल्क बढ़ाया जा चुका है। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से लंबी दूरी के यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles