अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तंज, बोले- हमने ईरान को एक हफ्ते की छुट्टी दी

Washington News: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम तेहरान में चल रहा है। इस बीच अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक मौके पर माउंट रशमोर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बेहद तीखा तंज कसा है।

- Advertisement -

माउंट रशमोर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में चल रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोहों पर सीधा कटाक्ष किया। उन्होंने अपने भाषण में हंसते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान को एक सप्ताह की छुट्टी दी है क्योंकि हम बहुत अच्छे हैं। ट्रंप का यह बयान इस समय पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने जनसभा में दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान को युद्ध में बुरी तरह से हराया था। उस बड़ी सैन्य कार्रवाई के बाद वह देश हमसे समझौता करने के लिए पूरी तरह बेताब था। हमने केवल उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए उन्हें एक हफ्ते की मोहलत दी है।

तेहरान के ग्रैंड मोसाला में जुटी लाखों की भीड़

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह आक्रामक बयान तेहरान के ग्रैंड मोसाला में खामेनेई के अंतिम संस्कार की मुख्य रस्मों के शुरू होने के तुरंत बाद आया है। शनिवार की सुबह काले कपड़े पहने लाखों शोक संतप्त लोग वाहनों से खाली तेहरान की सड़कों से होते हुए ग्रैंड मोसाला पहुंचने लगे।

- Advertisement -

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता खामनेई के इस अंतिम विदाई कार्यक्रम में भारत समेत दुनियाभर के कई देशों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। इस बेहद भावुक कार्यक्रम में आने वाले दिनों में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

अमेरिकी और इजरायली हमले में हुई थी खामनेई की मौत

उल्लेखनीय है कि इसी साल 28 फरवरी 2026 को एक भीषण अमेरिकी-इजरायली सैन्य हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत हो गई थी। उनकी मृत्यु के करीब चार महीने बाद अब जाकर ईरान में उनके अंतिम संस्कार का आधिकारिक कार्यक्रम शुरू हो पाया है।

ईरानी सरकार ने अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता के सम्मान में देश के भीतर एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। तेहरान से मिली जानकारी के मुताबिक खामनेई का यह पूरा अंतिम संस्कार कार्यक्रम आगामी 9 जुलाई को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने के साथ पूरी तरह समाप्त होगा।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles