झज्जर में बेकाबू कार ने खेत में घुसकर किसान को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Jhajjar News: हरियाणा के झज्जर जिले के याकुबपुर गांव के पास शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला हादसा सामने आया है। यहां अपने खेत में बैठकर शांति से खाना खा रहा एक युवा किसान अचानक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। एक बेकाबू कार ने खेत में घुसकर किसान को बुरी तरह रौंद दिया।

- Advertisement -

खेत में काम खत्म कर खाना खाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि उस मासूम किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान बामडौला गांव के रहने वाले 27 वर्षीय साहिल के रूप में की गई है। साहिल अपने खेत में बुआई का काम खत्म करने के बाद यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि साहिल काम निपटाने के बाद अपने एक साथी प्रवीन कुमार के साथ वहीं बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान एक बेहद तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार अचानक मुख्य सड़क से नीचे उतरकर सीधे खेत में जा घुसी और वहां बैठे दोनों दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में साहिल की मौके पर मौत, साथी की हालत गंभीर

इस अचानक हुए भीषण हादसे में साहिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका दूसरा साथी प्रवीन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के ठीक बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -

युवा किसान साहिल की अचानक मौत की खबर जैसे ही उसके गांव बामडौला में परिजनों तक पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। खुशियों के बीच अचानक आए इस दुखों के पहाड़ ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की कानूनी कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

कुरुक्षेत्र लौट रही सरकारी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, 3 मिनट में जलकर खाक

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से मरीज को सुरक्षित...

Related Articles