भिवानी में 65 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Bhiwani News: हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो की टीम ने भिवानी जिले की तोशाम तहसील में तैनात कानूनगो कुलदीप को 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जमीन की पैमाइश के नाम पर मांगी थी मोटी रकम

ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, एक शिकायतकर्ता ने आरोपी कानूनगो के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया था कि कानूनगो कुलदीप उसकी जमीन की पैमाइश (नाप-तौल) करने के एवज में 65,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद एंटी-करप्शन ब्यूरो ने मामले की शुरुआती जांच की, जिसमें कानूनगो पर लगे आरोप पूरी तरह सही पाए गए। इसके बाद ब्यूरो की भिवानी टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष प्लानिंग तैयार की और जाल बिछाया।

विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर मौके पर दबोचा

योजना के मुताबिक जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी कानूनगो को पैसे दिए, वैसे ही विजिलेंस की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। ब्यूरो ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles