दिल्ली के कैलाश हिल्स में IRS अधिकारी की बेटी की पूर्व नौकर ने की निर्मम हत्या, इलाके में सुरक्षा के सवाल

Delhi News: राजधानी के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की उसके ही पूर्व नौकर ने घर में घुसकर हत्या कर दी। घटना से पहले युवती के साथ दुष्कर्म की भी बात सामने आई है। इस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। लोग अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह जुए का आदी था और उस पर काफी कर्ज था।

- Advertisement -

‘हमारी अपनी बेटी जैसी थी वह’, सिसक उठा पूरा कैलाश हिल्स

कैलाश हिल्स सोसाइटी के लोगों के मुताबिक, मृतक युवती बेहद प्रतिभाशाली और मिलनसार थी। उसने इंजीनियरिंग की थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि वह इलाके के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। सोसाइटी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘वह सिर्फ उस घर की नहीं, बल्कि हम सबकी बेटी जैसी थी। उसे इस तरह खो देना हर किसी के लिए गहरा सदमा है।’ पूरा इलाका शोक में डूबा है।

‘इनसाइडर’ का खौफ और सुरक्षा के बड़े दावों पर सवाल

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सीनियर सिटीजन ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। निवासियों का कहना है कि करोड़ों की कोठियों और गेटेड सिक्योरिटी के बावजूद अगर घर का पूर्व नौकर इस तरह वारदात कर सकता है, तो सभी इंतजाम बेकार हैं। आरोपी राहुल मीणा को घर की चाबियों और परिवार की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। लोगों ने चेतावनी दी कि अब हर घर को मैजिक-आई, सेफ्टी चैन और अलार्म जैसे आधुनिक इंतजाम खुद करने होंगे।

आरोपी के लिए फांसी की मांग, लोगों का फूटा गुस्सा

घटना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने इसे ‘विकृत मानसिकता’ करार देते हुए आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधियों के मन में कानून का ऐसा खौफ पैदा किया जाए कि वह दोबारा ऐसी वारदात की सोच भी न सके। कॉलोनी के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि यह मानवीय संवेदनाओं की पूरी तरह हत्या है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

- Advertisement -

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड और पुलिस जांच

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल मीणा जुए का आदी था और उस पर काफी कर्ज था। इसी वजह से कुछ समय पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। वह राजस्थान में भी एक अपराध को अंजाम देकर दिल्ली आया था। पड़ोसियों का मानना है कि अगर आरोपी के बारे में पहले से आसपास के लोगों और गार्डों को जानकारी होती, तो शायद उसे संदिग्ध हालत में घर में घुसते देख रोका जा सकता था। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अब देखना यह है कि इस मामले में आरोपी को कितनी सख्त सजा मिलती है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

कुरुक्षेत्र लौट रही सरकारी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, 3 मिनट में जलकर खाक

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से मरीज को सुरक्षित...

Related Articles