बेलगाम निजी क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: आधा दर्जन क्लीनिक सील, 50-50 हजार का जुर्माना

- Advertisement -

Katihar News: शहर और नवगछिया क्षेत्र में बेलगाम तरीके से संचालित निजी क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। पिछले एक माह से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद के निर्देश पर आधा दर्जन क्लीनिकों पर कार्रवाई की गई। जांच में अधिकांश क्लीनिक अपंजीकृत पाए गए। लगभग सभी जगह गंदगी और संक्रमण का गंभीर खतरा मिला। विभाग ने सभी संस्थानों को सील करने का आदेश दिया और प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई उन क्लीनिकों पर की गई, जहां इलाज के नाम पर मरीजों की हालत बिगड़ने की शिकायतें मिल रही थीं।

मुंदीचक के जेएस क्लिनिक में मिली बड़ी लापरवाही

मुंदीचक स्थित जेएस क्लिनिक मेंजांच के दौरान डॉक्टर अनुपस्थित मिले। क्लीनिक का संचालन क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के अनुरूप नहीं था। वहां कार्यरत चिकित्सक का बिहार काउंसिल ऑफ रजिस्ट्रेशन से पंजीयन प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं था। मेडिकल वेस्ट प्रबंधन के नियमों की भी अनदेखी की जा रही थी, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ था। यह क्लीनिक पंजीकृत भी नहीं पाया गया। विभाग ने तत्काल इसे सील करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

नवगछिया में पांच क्लीनिकों पर कार्रवाई

नवगछियामें भी पांच निजी क्लीनिकों पर कार्रवाई की गई। डॉ. ए बहाव के मन्नान मेमोरियल क्लीनिक में छापेमारी के दौरान न डॉक्टर मिले और न ही कोई कर्मी मौजूद था। स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉक्टर कभी-कभी ही आते हैं, जबकि नियमित रूप से मरीजों का इलाज कर्मियों के भरोसे किया जाता है। यह क्लीनिक मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत नहीं था। प्रोफेसर कॉलोनी चौक स्थित डॉ. संपत कुमार राय के क्लीनिक की जांच में पाया गया कि यह क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के अनुरूप संचालित नहीं हो रहा था। यह क्लीनिक आयुर्वेदिक एवं यूनानी पद्धति के तहत पंजीकृत होने के बावजूद एलोपैथिक दवाओं से इलाज कर रहा था।

गुरु हॉस्पिटल और सॉर्ड केयर सेंटर भी सील

कदवाबाजार स्थित गुरु हॉस्पिटल में भी मानकों का उल्लंघन पाया गया। मकंदपुर चौक स्थित सॉर्ड केयर सेंटर में गंभीर लापरवाही उजागर हुई। यहां चिकित्सक अनुपस्थित थे और स्थानीय लोगों के अनुसार प्रसव तक कराया जाता था। क्लीनिक में न तो कोई साइनबोर्ड था और न ही बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के नियमों का पालन किया जा रहा था। कोई भी कर्मी प्रशिक्षित नहीं पाया गया। मदन अहिल्या महाविद्यालय के सामने हरनाथचक स्थित चित्रांश हेल्थ केयर का संचालन भी मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके संचालक अमित सिन्हा हैं। पहले इस स्थान पर किसी अन्य नाम से क्लीनिक संचालित किया जा रहा था। एक मरीज की मौत के बाद प्रशासन ने उसे सील कर दिया था, लेकिन बाद में दूसरे नाम से पुनः संचालन शुरू कर दिया गया। जांच के दौरान यहां भी चिकित्सक और स्टाफ अनुपस्थित थे। सभी क्लीनिकों को सील कर दिया गया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles