Himachal BPL List: हिमाचल के गरीब परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, शुरू हुआ बीपीएल चयन का आठवां चरण

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत भरी बड़ी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन के लिए अब आठवां चरण शुरू कर दिया है। इससे वंचित पात्र परिवारों को आवेदन का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

ग्रामीण विकास विभाग के नए प्रस्ताव के अनुसार पहले सात चरण पूरे होने के बाद भी कई गरीब परिवार छूट गए थे। इस नए चरण में उन सभी सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विशेष मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही पहले से शामिल परिवारों की भी गहन जांच की जाएगी।

- Advertisement -

जानिए क्या है हिमाचल में बीपीएल परिवारों की मौजूदा स्थिति

वर्तमान समय में पूरे हिमाचल प्रदेश में करीब 2.82 लाख परिवार बीपीएल श्रेणी में पंजीकृत हैं। विभाग के एक नए सर्वे के तहत सात चरणों की लंबी प्रक्रिया के बाद 1.22 लाख योग्य परिवारों का चयन किया जा चुका है। जबकि करीब 1.60 लाख परिवार अभी भी संभावित पात्रता सूची में हैं।

इस आठवें चरण में आवेदन करने वाले सभी नए परिवारों का सत्यापन ग्राम, खंड और जिला स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए बकायदा एक पारदर्शी ऑनलाइन सिस्टम और डेटाबेस तैयार किया गया है। विभाग ने इस पूरी सत्यापन प्रक्रिया और अनुशंसा की कार्रवाई को 30 जून तक पूरा करने का कड़ा लक्ष्य रखा है।

इन लोगों को सूची से किया जाएगा तुरंत बाहर

नए नियमों के तहत आयकर देने वाले परिवारों को इस सूची में शामिल बिल्कुल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जिन परिवारों की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक है, उन्हें बाहर रखा जाएगा। एक हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले और सरकारी या निजी नौकरी वाले सदस्य भी अपात्र माने जाएंगे।

इस कल्याणकारी योजना में गंभीर बीमारी से पीड़ित परिवारों और प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को प्राथमिकता मिलेगी। अनाथ बच्चों का पालन-पोषण करने वाले, दिव्यांग सदस्य, सड़क संपर्क से वंचित दुर्गम क्षेत्रों के निवासी और विधवा महिला मुखिया वाले परिवारों को इस नई सूची में विशेष तौर पर शामिल किया जाएगा।

Reported By: Sunita Gupta

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles