गुरुग्राम में तेज रफ्तार बलेनो का कहर, डिवाइडर पर खड़े दो लोगों को कुचला, डैशकैम में कैद हुआ लाइव वीडियो

Gurugram News: दिल्ली के रजोकरी में हुए थार हादसे के बाद अब साइबर सिटी गुरुग्राम से भी एक बेहद भयानक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां सेक्टर-75 में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बलेनो कार ने सड़क के बीच बने डिवाइडर पर खड़े दो लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। यह पूरी घटना एक अन्य कार के डैशकैम में लाइव रिकॉर्ड हो गई है।

- Advertisement -

पेट्रोल पंप से निकली कार को बचाने में हुआ हादसा

चश्मदीदों के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा सेक्टर-75 इलाके में हुआ। जिस गाड़ी के डैशकैम में यह वाकया रिकॉर्ड हुआ, वह कार पास ही स्थित एक पेट्रोल पंप से अचानक बाहर मुख्य सड़क पर आ रही थी। उसे बचाने के प्रयास में पीछे से बेहद तेज रफ्तार में आ रही बलेनो कार के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण पूरी तरह खो दिया।

नियंत्रण खोने के बाद बलेनो कार डिवाइडर के बीच बने गैप में खड़े दो लोगों को रौंदते हुए लोहे की ग्रिल तोड़कर सीधे ग्रीन बेल्ट के अंदर जा घुसी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार से नीचे उतरा और उसने दोनों घायलों को देखा। इस दौरान वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

भीड़ का फायदा उठाकर कार सहित फरार हुआ आरोपी चालक

हादसे के बाद मौके पर जुटी भारी भीड़ का फायदा उठाकर शातिर कार चालक वाहन को ग्रीन बेल्ट से बाहर निकालने का बहाना बनाने लगा। इसके बाद वह तेजी से कार को रिवर्स करके मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली इस नई बलेनो कार पर केवल एक टेंपरेरी नंबर प्लेट लगी हुई थी।

- Advertisement -

इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डैशकैम वीडियो को अपने कब्जे में लेकर फरार कार चालक की तलाश तेज कर दी है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles