डेढ़ साल के अफेयर के बाद शादीशुदा प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को फ्लैट में जिंदा जलाया, दिल्ली के अस्पताल में 10 दिन बाद मौत

- Advertisement -

Gurugram News: हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां करीब डेढ़ साल के प्रेम प्रसंग में दरार आने के बाद एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को फ्लैट में जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 10 दिन तक इलाज के बाद मौत हो गई।

आरोपी निकला शादीशुदा और गुरुग्राम का गोल्ड बायर

गुड़गांव पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार (35 वर्ष) निवासी गुभाना, झज्जर के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और गुरुग्राम में सोने की खरीद-बिक्री (गोल्ड बायर) की दुकान चलाता है।

- Advertisement -

मृतका करीब डेढ़ साल पहले आरोपी की दुकान पर सोना बेचने आई थी, तभी दोनों में दोस्ती और फिर प्रेम संबंध बने। जब युवती को आरोपी के शादीशुदा होने का पता चला, तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। बीते 18 जून को भी दुकान पर दोनों के बीच भारी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने खतरनाक कदम उठाया।

दुकान पर डाला केरोसिन, फिर फ्लैट में लगाई आग

विवाद के दौरान आरोपी ने दुकान में रखा केरोसिन युवती के कपड़ों पर डाल दिया। इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए युवती ने सोहना रोड स्थित सेंट्रल पार्क में एक फ्लैट बुक किया, जहां दोनों रात को रुके। अगले दिन 19 जून की सुबह कपड़ों से बदबू गायब होने की बात कहकर युवती ने वही कपड़े दोबारा पहन लिए।

इसी बीच सुबह दोनों में फिर से विवाद हुआ और आरोपी ने युवती को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद वह पीड़िता को आर्टिमिस अस्पताल ले गया, जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर केरोसिन की बोतल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

धमकी के डर से परिवार ने पहले नहीं की शिकायत

अस्पताल से सूचना मिलने पर जब सेक्टर-9ए थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो पीड़िता और उसकी मां ने धमकी के डर से कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 27 जून को इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया। मृतका की मौत के बाद उसके चचेरे भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

चचेरे भाई ने बताया कि जब वह 22 जून को अस्पताल में अपनी बहन से मिला था, तो उसने सुनील उर्फ नोनी द्वारा जबरन जलाए जाने की बात कबूली थी। आरोपी ने किसी को सच बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles