हरियाणा के 18 जिलों में आंधी और भारी बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Chandigarh News: हरियाणा में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 18 जिलों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है।

- Advertisement -

इन 18 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में मौसम खराब रहेगा। इसके साथ ही जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और भिवानी में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और भारी जलभराव होने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग ने इस खराब मौसम को देखते हुए आम जनता को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। दूसरी तरफ राज्य में मानसून की दस्तक के बाद से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस सिरसा जिले में रिकॉर्ड किया गया।

आगामी दिनों में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, फसलों को मिलेगा फायदा

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि दक्षिण और उत्तरी हरियाणा में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। अगले दो दिनों तक राज्य में हल्की फुहारें पड़ेंगी, लेकिन 4 से 7 जुलाई के बीच पूरे सूबे में बहुत अच्छी मानसूनी बारिश होने की पूरी संभावना बन रही है।

- Advertisement -

इस दौरान पश्चिमी जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और चरखी दादरी में अपेक्षाकृत थोड़ी कम वर्षा हो सकती है, जबकि दक्षिण हरियाणा के हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह मानसूनी बारिश धान की रोपाई और बाजरे की बिजाई के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles