Viral Video News: चीन के जियांगसू प्रांत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को बेहद अजीब और खतरनाक तरीके से चलाता नजर आ रहा है। शख्स ने बाइक की बैटरी निकालकर उसकी जगह अपने पालतू कुत्ते को ‘पावर’ के तौर पर इस्तेमाल किया। यह दृश्य देखकर इंटरनेट पर यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है।
कुत्ते को बाइक से बांधकर दौड़ाया
रिपोर्ट केअनुसार, वीडियो में एक गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते को बाइक के नीचे बांधा गया है, जिसे लगातार दौड़ना पड़ रहा है ताकि बाइक चलती रहे। कुत्ते के मुंह पर मज़ल लगाया गया था और उसे रस्सियों से कसकर बांधा गया था। शख्स के हाथ में एक डंडा भी दिखता है, जिससे वह कुत्ते को मारता नजर आता है। यह घटना 16 मार्च की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने उस बुजुर्ग को ढूंढ निकाला और गैरकानूनी तरीके से वाहन में बदलाव करने पर उसे रोका।
लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
उम्र अधिक होनेके कारण उसे सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कुत्ते की हालत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे जानवरों के साथ क्रूरता बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के अजीब और खतरनाक स्टंट सामने आए हैं। पहले भी लोग सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए जानवरों का इस्तेमाल करते देखे गए हैं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग जानवरों के साथ इस क्रूरता की निंदा कर रहे हैं।


