इजरायली पीएम पर भड़के डोनल्ड ट्रंप, फोन पर नेतन्याहू को लगाई भयंकर फटकार, बोले- ‘तुम पागल हो गए हो’

World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच अंदरूनी रिश्ते बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। मीडिया आउटलेट ‘एक्सियोस’ की एक सनसनीखेज रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने लेबनान में इजरायल की लगातार बढ़ती सैन्य आक्रामकता को लेकर प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन पर जमकर फटकार लगाई है।

- Advertisement -

दरअसल, ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता में बड़ी रुकावट आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इस समय लेबनान और इजरायल के बीच एक स्थायी सीजफायर कराने के लिए मध्यस्थता कर रहे हैं। लेबनान में इजरायली हमलों को तत्काल रोकने के उद्देश्य से ही ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन मिलाया था।

एक्सियोस ने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि फोन कॉल के दौरान ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर था। ट्रंप ने नेतन्याहू से बेहद कड़े लहजे में कहा कि तुम बिल्कुल पागल हो चुके हो। अगर मैं सत्ता में न होता, तो तुम अब तक जेल की सलाखों के पीछे होते।

ट्रंप बोले- मेरी वजह से बची जान, अब हर कोई तुमसे नफरत करता है

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायली पीएम पर अपना गुस्सा निकालते हुए फोन पर आगे कहा कि मैं इस पद पर रहकर तुम्हारी जान बचा रहा हूं। लेकिन तुम्हारी हरकतों की वजह से आज दुनिया का हर एक इंसान तुमसे नफरत करता है। इतना ही नहीं, तुम्हारी वजह से लोग अब पूरे इजरायल से भी नफरत करने लगे हैं।

- Advertisement -

गौरतलब है कि इस तल्ख फोन कॉल से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इजरायल और लेबनान के बीच एक संभावित सीजफायर होने का बड़ा दावा किया था। ट्रंप के इस रुख के बाद अचानक इजरायल द्वारा हमले तेज करने से अमेरिकी प्रशासन काफी नाराज बताया जा रहा है।

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने किया था हिजबुल्लाह से बातचीत का दावा

डोनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा था कि मेरी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बहुत ही सार्थक बातचीत हुई है। अब बेरूत में कोई भी सैनिक नहीं भेजा जाएगा। जो सैनिक रास्ते में आगे बढ़ रहे थे, उन्हें भी तुरंत वापस बुला लिया गया है।

ट्रंप ने आगे दावा किया था कि उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के माध्यम से उनकी हिजबुल्लाह के साथ भी बहुत अच्छी बातचीत हुई है। वे इस बात पर पूरी तरह सहमत हुए हैं कि गोलीबारी बंद कर दी जाएगी। यानी इजरायल उन पर हमला नहीं करेगा और हिजबुल्लाह भी इजरायल पर कोई पलटवार नहीं करेगा।

Author: Pallavi Sharma

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles