Himachal Pradesh News: मंडी जिले की रहने वाली एक बेबस मां आज जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। गंभीर बीमारी के कारण उनका एक पैर काटना पड़ा है। इलाज का खर्च हर दिन हजारों में है। परिवार की सारी जमा पूंजी खत्म हो चुकी है। अब केवल आपकी छोटी सी मदद इस मां की जान बचा सकती है।
श्रीमती बत्ती देवी उर्फ बाली देवी पिछले छह महीनों से एक बेहद गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं। यह परिवार मंडी जिले की चच्योट तहसील के कोट गांव का रहने वाला है। बीमारी इतनी भयंकर थी कि डॉक्टरों को बत्ती देवी का एक पैर काटना पड़ा। इसके बावजूद उनका लंबा इलाज अभी भी लगातार जारी है।
इलाज के लिए कर्ज में भारी डूबा परिवार
इस गरीब परिवार के लिए हर दिन का भारी खर्च उठाना अब असंभव हो गया है। इलाज में रोजाना लगभग छह से सात हजार रुपये लग रहे हैं। घर की सारी जीवन भर की कमाई इस भयंकर बीमारी ने निगल ली है। परिवार ने अपने रिश्तेदारों और जानकारों से भारी कर्ज ले लिया है, फिर भी पैसे कम पड़ रहे हैं।

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इस गरीब परिवार का आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा है। इस कारण सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी इन्हें नहीं मिल रहा। परिवार के सभी सदस्य बत्ती देवी की लगातार देखभाल में लगे हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति अब पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्हें आपकी सख्त मदद की जरूरत है।
एक छोटी सी आर्थिक मदद बचा सकती है जान
आपकी दस, बीस या सौ रुपये की मदद भी इस गरीब परिवार के लिए संजीवनी बन सकती है। आप गूगल पे या यूपीआई के माध्यम से सीधे मदद भेज सकते हैं। इंदर सिंह के नंबर 9882176219 या 8580967093 पर तुरंत आर्थिक सहायता दी जा सकती है। कृपया आगे आएं और इस लाचार परिवार को पूरी तरह टूटने से बचाएं।
Author: Sunita Gupta


