Muzaffarnagar Conversion Case: आयुष मलिक के बाद अब कार्तिक के कथित मतांतरण का मामला आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आयुष मलिक के बहुचर्चित प्रकरण के ठीक बाद अब कार्तिक नाम के एक अन्य युवक के कथित मतांतरण का नया मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार और बघरा योग साधना केंद्र के स्वामी यशवीर ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर इस गंभीर मुद्दे को उठाया है।

प्रेम जाल में फंसाकर ब्रेनवाश करने और जमीन हड़पने का आरोप

शामली निवासी पीड़ित पिता पंकज कुमार का आरोप है कि उनका पुत्र कार्तिक उर्फ भानू सहारनपुर में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसी दौरान एक मुस्लिम युवती ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी पक्ष ने उसका पूरी तरह से ब्रेनवाश कर दिया।

- Advertisement -

पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि युवती, उसके माता-पिता और बुआ ने मिलकर कार्तिक का जबरन मतांतरण कराया है। इसमें करीब बारह मौलाना भी शामिल थे। अब आरोपी पक्ष उनकी करीब 35 बीघा की पैतृक जमीन और संपत्ति हड़पने की धमकी दे रहा है।

युवती के पिता ने पहले दर्ज कराया था केस, पुलिस कर रही जांच

इस गंभीर मामले पर योग साधना केंद्र के स्वामी यशवीर ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि सात दिन के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन और हिंदू पंचायत करेंगे। उधर, पुलिस की प्राथमिक जांच में एक अलग ही कहानी सामने आई है।

पुलिस जांच के अनुसार अप्रैल 2025 में युवती के पिता ने सहारनपुर में कार्तिक के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। वर्तमान में यह जोड़ा हापुड़ में रह रहा है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के मुताबिक सभी बिंदुओं पर गहन जांच जारी है।

दवा कारोबारी के बेटे आयुष मलिक की हुई सनातन धर्म में वापसी

इस नए मामले से पहले शहर के दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक का जबरन धर्मांतरण कराने का मामला भी काफी गरमाया था। उस केस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी चांदनी कुरैशी और उसके पिता समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया था।

अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। तीन दिन पहले पीड़ित युवक आयुष मलिक ने इंटरनेट मीडिया पर खुद एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उसने स्वेच्छा से सनातन धर्म में अपनी घर वापसी की घोषणा की है, जिसकी पुष्टि उसके पिता ने भी की है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles