Delhi News: वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानी 2 जुलाई 2026 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का पावन संयोग बन रहा है। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति देव की आराधना के लिए परम फलदायी माना गया है।
आषाढ़ मास के इस पावन गुरुवार की मुख्य पंचांग गणना
विक्रम संवत 2083 के इस दिन आज सुबह 09 बजकर 37 मिनट तक कृष्ण द्वितीया तिथि रहेगी, जिसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। पंचांग गणना के अनुसार शाम 04 बजकर 39 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। इसके बाद विष्कम्भ योग लगेगा। आज रात 10 बजकर 31 मिनट के बाद भद्रा काल शुरू होगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं चंद्र देव मकर राशि में संचार करेंगे। आज का सूर्योदय सुबह 05 बजकर 27 मिनट पर हुआ है, जबकि सूर्यास्त शाम 07 बजकर 23 मिनट पर होगा। रात 09 बजकर 20 मिनट पर चंद्रोदय होगा।
दिन के सबसे शुभ और अशुभ समय की सटीक टाइमिंग
धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए आज दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। आज का अमृत काल मध्यरात्रि के बाद यानी 3 जुलाई को तड़के 12 बजकर 22 मिनट से रात 02 बजकर 07 मिनट तक रहने वाला है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज राहुकाल दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से शाम 03 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। गुलिकाल का समय सुबह 08 बजकर 56 मिनट से सुबह 1041 मिनट तक है। यमगण्ड काल सुबह 05 बजकर 27 मिनट से सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और इसके जातकों की मुख्य विशेषताएं
आज चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। यह नक्षत्र सुबह 09 बजकर 27 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद श्रवण नक्षत्र प्रारंभ होगा। इस नक्षत्र का विस्तार 26 डिग्री 40 मिनट धनु राशि से लेकर 10 डिग्री शून्य मिनट मकर राशि तक माना जाता है। इसके स्वामी सूर्यदेव हैं।
इस नक्षत्र के राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति और न्याय के देवता शनिदेव हैं। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के देवता विश्वेदेव हैं, जिन्हें विजय और धर्म का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र का मुख्य चिह्न हाथी का दांत या छोटा पलंग होता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं।
इस नक्षत्र के जातक स्वभाव से अत्यधिक मेहनती, धैर्यवान, अनुशासित और दयालु प्रवृत्ति के होते हैं। उनका व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली, नेक दिल और विश्वसनीय होता है। वे अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित, मिलनसार, बुद्धिमान, धार्मिक विचारों वाले और बेहद कम खर्चीले स्वभाव के होते हैं।

