लॉकडाउन की अफवाहों पर केंद्रीय मंत्री का स्पष्टीकरण- ‘सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं’

Lockdown News: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लॉकडाउन लगने की अफवाहों पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है, लेकिन सरकार ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

अफवाह फैलाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक

हरदीप पुरीने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। उन्होंने कहा कि हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है।

पिछले एक महीने में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

पिछलेएक महीने में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू गई हैं। लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 122 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। इससे दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। हरदीप पुरी ने बताया कि दक्षिण-पूर्व एशिया में कीमतें लगभग 30 से 50 फीसदी, उत्तरी अमेरिका में 30 फीसदी, यूरोप में 20 फीसदी और अफ्रीका में 50 फीसदी तक बढ़ी हैं।

सरकार ने चुना आम आदमी की जेब का साथ देने का विकल्प

हरदीप पुरीने कहा कि मोदी सरकार के पास दो विकल्प थे। या तो नागरिकों के लिए कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ा दी जाएं, जैसा कि बाकी सभी देशों ने किया है। या फिर सरकार अपने वित्त पर इसका बोझ उठाए, ताकि आम आदमी अंतरराष्ट्रीय बाजार की अस्थिरता से सुरक्षित रहे। सरकार ने दूसरा विकल्प चुनते हुए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है।

किरण रिजिजू ने भी दी जानकारी

केंद्रीय मंत्रीकिरण रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह बिल्कुल साफ कर दिया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारत सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में रखा हुआ है। टॉप स्तर से लेकर निचले स्तर तक, प्रधानमंत्री खुद व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल सरकार ने आम जनता को अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Social Media Dark Network Pak Gangster Shahzad Bhatti Targeting Indian Youth Through Instagram And Gaming Apps

Uttar Pradesh News: भारत की आंतरिक सुरक्षा को लेकर...

Related Articles

Popular Categories