सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल ने रद्द किया केरल दौरा, नर्सों की तारीफ पर ट्रोल

Delhi News: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार देर शाम दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि डॉक्टर पेट और यूरिन इन्फेक्शन की जांच कर रहे हैं। एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

राहुल ने रद्द किया केरल दौरा, परिवार संग अस्पताल में मौजूद

बेटेराहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल में मौजूद हैं। राहुल गांधी ने केरल का अपना चुनावी दौरा रद्द कर दिया है ताकि वे मां के साथ रह सकें। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केरल में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने केरल की नर्सों की जमकर तारीफ की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधीने कहा कि उन्होंने पिछली रात अस्पताल में एक छोटे सोफे पर बिताई। उन्हें मां के स्वास्थ्य की चिंता सताती रही, लेकिन केरल की एक नर्स ने उन्हें सुकून दिया। वह हर घंटे आकर मां का चेकअप करती और हाथ थामकर ढांढस बंधाती। उन्होंने कहा, ‘जब पूरी दुनिया सोती है, केरल की महिलाएं न केवल अपने राज्य में, बल्कि दिल्ली समेत देश भर और दुनिया के कोने-कोने में लोगों को दिलासा देती हैं।’

ट्रोलिंग का कारण क्या है?

केरल मेंविधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसलिए राहुल गांधी के इस इमोशनल बयान और केरल की नर्सों की तारीफ को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके भाव-व्यक्ति के तरीके पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, ‘सोनिया जी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद ही राहुल गांधी को पता चला कि नाइट शिफ्ट की नर्स पूरी रात नहीं सोएगी।’ एक अन्य ने पूछा कि केरल की नर्सें दिल्ली में क्यों काम कर रही हैं और केरल में उनके लिए रोजगार क्यों नहीं हैं। फिलहाल राहुल गांधी अस्पताल में मां की देखभाल में जुटे हैं।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

IIT Kanpur Recruitment 2026: ग्रुप ए, बी और सी के 80 पदों पर भर्ती, ₹2.15 लाख तक सैलरी, ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई तक

Kanpur News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने गैर-शैक्षणिक...

Related Articles

Popular Categories