एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी, कन्नूर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग से बची 180 यात्रियों की जान

Kerala News: कन्नूर से जेद्दा जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। विमान के इंजन में आई इस गंभीर समस्या के बाद पायलट ने तुरंत समझदारी दिखाई। मंगलवार को उड़ान भरने के महज दो घंटे के भीतर ही विमान को कन्नूर हवाई अड्डे पर वापस उतार लिया गया।

इंजन वार्निंग लाइट जलते ही पायलट ने लिया बड़ा फैसला

हवाई अड्डे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान ने सुबह सात बजकर चालीस मिनट पर 180 से अधिक यात्रियों के साथ उड़ान भरी थी। हवा में करीब दो घंटे बीतने के बाद कॉकपिट में अचानक इंजन वार्निंग लाइट जल उठी। पायलट ने किसी भी बड़े खतरे से बचने के लिए तुरंत विमान को वापस मोड़ने का निर्णय लिया।

ईंधन कम करने के लिए हवा में चक्कर काटता रहा विमान

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए विमान ने उतरने से पहले कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाया। ऐसा विमान का वजन और ईंधन कम करने के लिए किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी टीम को पता चला कि विमान के फ्यूल फिल्टर में कुछ खराबी आ गई थी।

कन्नूर हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आपातकालीन प्रोटोकॉल के तहत विमान सुरक्षित रूप से रनवे पर उतर गया है। विमान में सवार सभी 180 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस प्रशासन अब यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने में जुटा है।

Author: Nikhil Nair

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories