TV9 के मंच पर अखिलेश का बड़ा हमला: ‘भाजपा को सिर्फ गोबर से प्रेम’, काउ मिल्क प्लांट का भी किया जिक्र

Uttar Pradesh News: टीवी9 नेटवर्क के मंच पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को सिर्फ गोबर से प्रेम है। शंकराचार्य विवाद के बीच उन पर राजनीतिक एजेंडा चलाने के सवाल पर अखिलेश ने सफाई दी और पीड़ितों के साथ खड़े होने की बात कही।

बीजेपी पर साधा निशाना, पीड़ितों के साथ होने का दावा

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केमुद्दे पर राजनीति करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनका कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘जो पीड़ा में है, जो दुखी है, हम उसके साथ हैं।’ पीडीए और समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ित और अपमानित लोगों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि न तो उनका और न ही शंकराचार्य का कोई राजनीतिक झंडा है।

गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने पर क्या बोले?

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनके परिवार की पीढ़ियां गौ सेवा करती आई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि गौ सेवा कौन ज्यादा करता है। अखिलेश ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि बीजेपी वालों के पास गाय नहीं हैं, उनकी बातों में आकर धोखा मत खाइए।

सपा सरकार के काउ मिल्क प्लांट का किया जिक्र

अखिलेश यादव नेअपनी सरकार के काम को याद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले कन्नौज में काउ मिल्क प्लांट लगवाया था। यह देश का सबसे बेहतर मॉडल था। उन्होंने दावा किया कि इस प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवाया गया था, लेकिन बाद में बीजेपी सरकार ने इसे बंद कर दिया।

‘बीजेपी ने बंद करवाया प्लांट’

अखिलेश नेआरोप लगाया कि भाजपा ने काउ मिल्क प्लांट को सिर्फ इसलिए बंद करवा दिया क्योंकि इसे समाजवादी पार्टी ने शुरू किया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने गाय के दूध की खरीद के लिए चार रुपए अधिक देने की योजना बनाई थी। अखिलेश ने सवाल किया, ‘अब आप ही बताएं कि गौ सेवा कौन ज्यादा करता है, बीजेपी वाले या समाजवादी पार्टी के लोग।’

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories