Delhi News: टीवी9 नेटवर्क के प्रतिष्ठित व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे समिट (WITT) 2026 का आज दूसरा दिन है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में आज ‘सत्ता सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है। पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने मध्य पूर्व संकट, वैश्विक हालात और देश के विकास पर अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
राजनीति से खेल तक, कई दिग्गज होंगे शामिल
टीवी9 केइस विशेष आयोजन के दूसरे दिन सत्ता सम्मेलन के मंच पर देश-दुनिया की कई बड़ी हस्तियां एकत्रित होंगी। कार्यक्रम में राजनीति, मनोरंजन, सिनेमा, खेल, बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की प्रमुख शख्सियतें शिरकत करेंगी। केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी भी इस मंच पर मौजूद रहेंगे।
मंथन के केंद्र में ये विषय
भारत केअग्रणी न्यूज नेटवर्क टीवी9 का यह समिट देश और दुनिया के अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श का मंच प्रदान करता है। इस बार के आयोजन में राजनीति, शासन, अर्थशास्त्र, स्वास्थ्य, संस्कृति और खेल जैसे विविध विषयों पर गहन मंथन हो रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 23 और 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
दिल्ली से शुरू हुआ था सफर, अब वैश्विक पहचान
व्हाट इंडियाथिंक्स टुडे समिट की शुरुआत 2024 में दिल्ली संस्करण से हुई थी। इसके बाद उसी वर्ष जर्मनी में ग्लोबल समिट का आयोजन किया गया। 21 से 23 नवंबर के बीच जर्मनी में हुए इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। यह पहला अंतरराष्ट्रीय समिट था, जहां दुनियाभर के बड़े चेहरे मंच पर आए। प्रधानमंत्री मोदी भी इस आयोजन से जुड़े रहे।
भारत मंडपम में 2025 का भव्य आयोजन
साल 2025 काआयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया था। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 28 और 29 मार्च को हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसमें हिस्सा लिया और आयोजन की भव्यता की सराहना की थी। इसके बाद 19 जून 2025 को दुबई में एक और अंतरराष्ट्रीय समिट का सफल आयोजन किया गया।


