रोडवेज बसों में शुरू हुई डिजिटल टिकट सेवा, अब क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे यात्री

- Advertisement -

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब खुले पैसों की झंझट से मुक्ति मिल गई है। विभाग ने मंझनपुर डिपो की सभी बसों में डिजिटल भुगतान सेवा शुरू कर दी है। अब यात्री ऑनलाइन माध्यम से सीधे अपने टिकट का भुगतान कर सकते हैं।

कंडक्टर की टिकटिंग मशीन से मिनटों में कटेगा ऑनलाइन टिकट

नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को बस कंडक्टर को अपने गंतव्य स्थल का नाम बताना होगा। इसके बाद परिचालक के पास उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन में एक बार कोड जनरेट होगा। मोबाइल से इसे स्कैन करते ही बैंक खाते से तय किराया कट जाएगा और एटीएम जैसी पर्ची मिल जाएगी।

- Advertisement -

खुले पैसों को लेकर होने वाले रोज के विवाद से मिलेगी राहत

मंझनपुर डिपो से वर्तमान में कुल 23 बसों का संचालन किया जा रहा है। प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों को 71 रुपये का टिकट लेना पड़ता है। एक रुपया खुला न होने पर अक्सर यात्रियों और कंडक्टरों के बीच तीखी बहस होती थी। डिजिटल पेमेंट शुरू होने से यह समस्या अब खत्म हो गई है।

डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता और सुधरेगी सेवा

परिवहन निगम का मानना है कि इस ऑनलाइन सेवा से पूरी टिकट प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी। नकद लेनदेन कम होने से विभाग के राजस्व में भी सुधार होगा। इस बेहतरीन सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों का केवल किसी भी डिजिटल बैंकिंग ऐप का उपभोक्ता होना जरूरी है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles