UP News: प्रयागराज के सिविल लाइंस में ई-रिक्शा के संचालन पर लगेगा प्रतिबंध, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

- Advertisement -

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जिला व्यापार बंधु समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों ने बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण, जाम और ई-रिक्शा की अनियंत्रित संख्या का मुद्दा उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिविल लाइंस क्षेत्र में ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

ई-रिक्शा की जगह चलेंगी आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें

व्यापारियों की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा के विकल्प के रूप में मुख्य रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों पर अवैध रूप से लगी पटरी दुकानों को तत्काल हटाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

- Advertisement -

मल्टीलेवल पार्किंग का पूरा उपयोग करने पर जोर

शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी ने सिविल लाइंस क्षेत्र में बनी मल्टीलेवल पार्किंग का पूरी क्षमता के साथ उपयोग सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में चालू हालत में अग्निसुरक्षा उपकरण रखने की अपील की है।

जर्जर बिजली के तारों और शौचालयों का मुद्दा गरमाया

बैठक के दौरान इलाहाबाद ज्वेलर्स एसोसिएशन ने चौक सराफा मार्केट में जर्जर बिजली तारों और खराब शौचालयों की समस्या उठाई। नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा ने कटरा, जानसेनगंज और घंटाघर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का भरोसा दिया। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने भी सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

व्यावसायिक वाहनों की एंट्री और पास व्यवस्था पर चर्चा

प्रयागराज व्यापार मंडल ने शहर में मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों की एंट्री से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से सामने रखा। व्यापारियों ने कहा कि पास व्यवस्था के कारण माल की आपूर्ति में भारी बाधा आ रही है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस मुद्दे पर भी संतुलित और सकारात्मक समाधान निकालने का भरोसा दिया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles