आम जनता को बड़ा झटका, दस दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, चेक करें ताज़ा रेट

- Advertisement -

Delhi News: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का सीधा असर आम जनता पर पड़ा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से भारी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब तेल के दाम बढ़े हैं। नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं।

इस बार पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे का इजाफा हुआ है। वहीं डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। इसके बाद राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 99.51 रुपये का हो गया है। डीजल की कीमत बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

- Advertisement -

मई महीने में लगातार तीसरी बार बढ़े तेल के दाम

इससे पहले 16 मई को 4 साल बाद तेल के दाम बढ़े थे। तब पेट्रोल और डीजल दोनों 3-3 रुपये महंगे हुए थे। इसके बाद 19 मई को भी कीमतों में अचानक इजाफा हुआ था। तब पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा किया गया था।

पिछले कुछ दिनों में ही तेल करीब पांच रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। तेल कंपनियों ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का हवाला दिया है। ईंधन महंगा होने से अब माल ढुलाई का खर्च भी काफी बढ़ जाएगा। इससे रोजमर्रा की जरूरी चीजें भी जल्द महंगी हो सकती हैं।

Author: Rajesh Kumar

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles