New Delhi News: वनप्लस अपने नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप मोबाइल OnePlus 15T को लेकर चर्चा में है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन जल्द ही बाजार में एंट्री ले सकता है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इस फोन का संभावित दाम 40 से 45 हजार रुपये के बीच रह सकता है। कंपनी इसे मार्च के आखिर तक चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग पर खास फोकस के साथ आने की उम्मीद है।
शानदार डिस्प्ले और तगड़ा प्रोसेसर
लीक रिपोर्ट्स केअनुसार, OnePlus 15T में 6.32 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 165Hz होने की संभावना है। फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है, जो तेज धूप में भी शानदार विजुअल अनुभव देगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आ सकता है। इससे धाकड़ एंटुटू स्कोर मिलने की उम्मीद है। फोन में 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज दिए जाने की संभावना है। यह कॉम्बिनेशन फोन को हाई-एंड गेमिंग और भारी मल्टीटास्किंग के लिए तैयार करेगा।
बैटरी और चार्जिंग का धाकड़ कॉम्बो
वनप्लस 15टीमें 7500mAh की विशाल बैटरी दिए जाने की खबर है। इसके साथ 100W का वायर्ड चार्जर और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। यह फोन बाईपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है। यह तकनीक गेमिंग के दौरान बैटरी को सीधे पावर सप्लाई करती है, जिससे फोन गर्म नहीं होता और बैटरी की लाइफ बढ़ती है। बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग का यह कॉम्बिनेशन इस फोन को पावर यूजर्स के लिए खास बनाएगा। लंबी बैटरी लाइफ के साथ फोन तेजी से चार्ज भी होगा।
कैमरा सेटअप और अन्य फीचर्स
कैमरासेक्शन की बात करें तो OnePlus 15T के बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस रखा जा सकता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलने का अनुमान है। कंपनी इसमें वनप्लस एआई पैक के तहत कई पावरफुल फीचर्स को जोड़ सकती है। हालांकि, अभी तक इन सभी फीचर्स की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फोन की डिजाइन और अन्य स्पेसिफिकेशन को लेकर भी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। वनप्लस के इस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप को लेकर यूजर्स में काफी उत्साह है। फोन के लॉन्च होते ही इसकी असली कीमत और उपलब्धता साफ हो जाएगी।

