हरियाणा के पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

Hisar News: हरियाणा से इस वक्त एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जिससे पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व राज्यसभा सांसद और एस्सेल ग्रुप (Essel Group) के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पूज्य पिता नंद किशोर गोयनका का मुंबई में निधन हो गया है।

- Advertisement -

समाजसेवी नंद किशोर गोयनका ने 96 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से परिवार के वरिष्ठ और सम्मानित सदस्य के रूप में अपनी पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में शोक छा गया है।

अग्रोहा में बुधवार सुबह किया जाएगा अंतिम संस्कार

दिवंगत नंद किशोर गोयनका का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के ए रोड, वसंत सागर, मरीन ड्राइव स्थित आवास पर रखा गया है। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह हरियाणा के हिसार जिले में स्थित गोयनका उद्यान, अग्रोहा में किया जाएगा।

उनके निधन पर देश और राज्य की कई बड़ी हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने गोयनका परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर जताया गहरा दुख

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस दुखद घड़ी में ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम सैनी ने लिखा कि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताजी और समाजसेवी श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार और उनके तमाम शुभचिंतकों को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

India First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हुआ सफल ट्रायल, पीएम मोदी ने हरियाणा के जींद से दिखाई हरी झंडी

Jind News: भारत के रेल इतिहास में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरण के अनुकूल यह आधुनिक ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलाई जाएगी। इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ […]

Related Articles