नैशनल हाईवे-44 पर खाकी शर्मसार, यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर बदमाशों ने चालक से लूटे 12.15 लाख रुपए

Sonipat News: नैशनल हाईवे-44 पर कुंडली गाजियाबाद-पलवल (के.जी.पी.) एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर एक गाड़ी चालक से 12.15 लाख रुपए की बड़ी लूट को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

पीड़ित चालक दिल्ली के सिरसपुर स्थित गोदाम में माल उतारने के बाद भुगतान की रकम लेकर वापस लौट रहा था। सोमवार रात जब वह के.जी.पी. पेरिफेरल-वे के पास पहुंचा, तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे गाड़ी रोकने का इशारा किया। इनमें से एक युवक पुलिस की वर्दी में था।

मदद का बहाना बनाकर गाड़ी में बैठे बदमाश

वर्दीधारी बदमाश ने चालक से कहा कि “दीवान जी को बागपत छोड़ देना।” चालक ने उन्हें असली पुलिसकर्मी समझ लिया और गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी आगे बढ़ते ही आरोपी ने चालक का मोबाइल फोन छीन लिया और तलाशी के बहाने बैग में रखी नकदी निकाल ली।

बदमाशों ने चालक को डराते हुए कहा कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई, इसका जवाब थाने में देना होगा। उन्होंने चालक को अपनी बाइक के पीछे गाड़ी चलाने को कहा, लेकिन मौका मिलते ही आरोपी नकदी लेकर फरार हो गए। राई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles