मुरथल अड्डा परीक्षा केंद्र पर फ्लाइंग स्क्वायड का छापा, 10वीं की परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया छात्र

Sonipat News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कंपार्टमेंट और अंक सुधार परीक्षाओं के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है। बुधवार को मुरथल अड्डा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग स्क्वायड ने औचक निरीक्षण के दौरान नकल करते हुए एक छात्र को रंगे हाथों पकड़ा।

- Advertisement -

यह कार्रवाई 10वीं कक्षा की सामाजिक अध्ययन (सोशल स्टडीज) की परीक्षा के दौरान की गई। परीक्षा दे रहे छात्र के पास से मौके पर ही भारी मात्रा में नकल सामग्री बरामद की गई। इसके तुरंत बाद आरोपी छात्र के खिलाफ अनुचित साधनों के इस्तेमाल (यूएमसी) का मामला दर्ज कर लिया गया।

बोर्ड की फ्लाइंग टीम ने पीएम श्री राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र का अचानक निरीक्षण किया था। इस जांच के दौरान परीक्षा दे रहे छात्र राहुल की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं, जिसके बाद टीम के सदस्यों ने उसकी बारीकी से तलाशी ली।

पेपर बोर्ड के अंदर छिपाई थी पर्चियां

तलाशी के दौरान टीम को छात्र के पेपर बोर्ड (क्लिपबोर्ड) के भीतर चालाकी से छिपाकर रखी गई अंग्रेजी में लिखी नकल सामग्री मिली। फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने इस अवैध सामग्री को मौके पर ही जब्त कर लिया और छात्र के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

- Advertisement -

बोर्ड अधिकारियों ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उनका कहना है कि कंपार्टमेंट और अंक सुधार परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। नकल या किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles