सोनीपत के गन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, मनाली से घूमकर लौट रहे गुरुग्राम के दो दोस्तों की मौत

Sonipat News: हरियाणा में सोनीपत के गन्नौर स्थित जीटी रोड पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मनाली से छुट्टियां बिताकर गुरुग्राम लौट रहे पांच दोस्तों की कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस दर्दनाक टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

- Advertisement -

मनाली की ट्रिप से वापस काम पर लौट रहे थे सभी दोस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में साथ काम करने वाले पांच दोस्त 30 जून को घूमने के लिए मनाली गए थे। शुक्रवार की सुबह वे कार से वापस गुरुग्राम के लिए रवाना हुए थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी कार गन्नौर के गढ़ी कला गांव के पास पहुंची, तभी यह हादसा हो गया।

अज्ञात वाहन के साथ हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी 25 वर्षीय सागर और महाराष्ट्र निवासी 28 वर्षीय आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाकर कार में फंसे सभी युवकों को बाहर निकाला।

घायलों का इलाज जारी, परिजनों के आने पर होगा पोस्टमार्टम

हादसे में गंभीर रूप से घायल अश्विन, दनजीत और अभिनव को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

जांच अधिकारी पीएसआई बिट्टू ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। शनिवार को मृतक सागर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, आर्यन के परिजनों के महाराष्ट्र से सोनीपत पहुंचने के बाद रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस फरार अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोशल मीडिया पर मिली धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Melbourne News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे...

Related Articles