शादी के 4 महीने बाद खौफनाक अंत! मुजफ्फरपुर में अंतरजातीय विवाह पर ऑनर किलिंग, बूढ़ी गंडक नदी किनारे जलाई बेटी

- Advertisement -

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ऑनर किलिंग का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने अंतरजातीय प्रेम विवाह करने पर अपनी ही 19 वर्षीय बेटी सुजाता कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने अपराध छुपाने के लिए शव को बूढ़ी गंडक नदी के किनारे जला दिया।

इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री का खुलासा तब हुआ जब मृतका के पति गौरीशंकर कुमार ने हार नहीं मानी। सुजाता पिछले दो महीनों से अचानक लापता थी और मायके वाले कुछ भी नहीं बता रहे थे। हताश होकर गौरीशंकर ने सोशल मीडिया पर इंसाफ के लिए एक भावुक वीडियो पोस्ट कर दिया।

- Advertisement -

पति के वायरल वीडियो से हिला पुलिस प्रशासन

गौरीशंकर ने वीडियो में रोते हुए अधिकारियों से गुहार लगाई और सुसाइड की चेतावनी दी। उसने कहा कि अगर उसकी पत्नी के कातिलों को नहीं पकड़ा गया तो वह अपनी जान दे देगा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत एसआईटी का गठन किया गया।

सुजाता और गौरीशंकर स्कूल के दिनों से एक-दूसरे से प्यार करते थे। परिवार के भारी विरोध के बावजूद जनवरी 2026 में दोनों ने समस्तीपुर में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद लड़की के परिवार ने अपहरण का केस दर्ज कराया था, लेकिन सुजाता ने कोर्ट में पति के साथ रहने का बयान दिया था।

भाई ने उगला सच, गला घोंटकर की थी हत्या

कानूनी प्रक्रियाओं के बाद सुजाता होली पर मायके आई थी, जहां से वह लापता हो गई। पुलिस ने जब सुजाता के भाई अभिषेक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो रोंगटे खड़े करने वाला सच सामने आया। समाज में बदनामी के डर से परिवार ने 8 मई को सुजाता का गला घोंट दिया था।

हत्या के बाद शव को चुपके से बूढ़ी गंडक नदी के किनारे ले जाकर जला दिया गया ताकि कोई सबूत न बचे। पुलिस ने आरोपी भाई की निशानदेही पर नदी किनारे से फॉरेंसिक जांच के लिए अवशेष इकट्ठे किए हैं। इस वारदात में परिवार के 5 से ज्यादा सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं।

Author: Amit Yadav

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles