सोशल मीडिया पर प्यार के बाद वियतनाम की युवती पहुंची कांगड़ा, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई हिमाचली युवक संग शादी

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार सात समंदर पार कर विवाह के बंधन में बदल गया। वियतनाम की एक युवती अपने प्रेमी के लिए हजारों किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश पहुंच गई और हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

- Advertisement -

जवाली उपमंडल की अमलेला पंचायत के रहने वाले रजत को वियतनाम की युवती से प्यार हो गया था। दोनों ने फतेहपुर के श्री नृसिंह मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लिए। दोनों परिवारों की सहमति के बाद पंडित योगराज शर्मा ने पूरे विधि-विधान से इस अनोखे विवाह संस्कार को संपन्न करवाया।

सोशल मीडिया से शुरू हुई बातचीत बदली गहरे प्यार में

दूल्हे रजत ने बताया कि उनकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे उनकी बातचीत दोस्ती और फिर गहरे प्रेम में बदल गई। इसके बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया। रजत खुद अपनी दुल्हन को लेने दिल्ली गए थे, जहां से वे फतेहपुर पहुंचे।

वियतनाम की रहने वाली इस नवविवाहिता को केवल अंग्रेजी भाषा आती है। भाषा अलग होने के बावजूद वह हिंदू परंपरा के अनुसार हुई इस शादी से बेहद खुश हैं। उन्होंने इस विवाह को एक यादगार अनुभव बताया है। रजत का मानना है कि समय के साथ वे एक-दूसरे की भाषा सीख जाएंगे।

- Advertisement -

परंपरा और खान-पान अलग फिर भी एक हुए दिल

वियतनाम और हिमाचल के छोटे से गांव अमलेला की संस्कृति और खान-पान में बहुत अंतर है। इसके बावजूद वियतनाम की युवती ने भारतीय संस्कृति को खुशी-खुशी अपना लिया है। दूल्हे के पिता सरताज सिंह और जेठानी सहित पूरे परिवार ने नवदंपति को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles