हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ओलंपिक रन को हरी झंडी दिखाकर राज्य स्तरीय ओलंपिक सप्ताह का शुभारंभ किया

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय ओलंपिक सप्ताह का शानदार आगाज हुआ है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजधानी शिमला के ओक ओवर से विशेष ओलंपिक रन को हरी झंडी दिखाई। इस दौड़ के साथ ही प्रदेश भर में हफ्ता भर चलने वाले विभिन्न खेल आयोजनों की शुरुआत हो गई है

शिमला मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में दो सौ खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

इस दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग में लगभग दो सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को राज्य ओलंपिक संघ ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महिला वर्ग में आरकेएमवी की अनामिका पहले स्थान पर रहीं। वहीं सुमन ने दूसरा और ऋतिका शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

- Advertisement -

पुरुष वर्ग की दौड़ में कोटशेरा कॉलेज के जतिन ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ध्रुव दूसरे और रामकृष्ण तीसरे स्थान पर रहे। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ अब पूरे सप्ताह सभी जिलों में खेल स्पर्धाएं आयोजित करेगा। इन आयोजनों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को खेलों से सीधे जोड़ा जाएगा।

युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ मिलेगा नशामुक्ति का संदेश

खेलों के साथ इस अभियान के तहत नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है। खेल संघ ने मुख्यमंत्री के चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को पूरा समर्थन दिया है। इस मौके पर स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, खेल एसोसिएशन के महासचिव राजेश भंडारी और कई वरिष्ठ खेल अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles