आमिर खान रचाने जा रहे हैं तीसरी शादी, 5 जुलाई को अपनी 25 साल पुरानी दोस्त गौरी स्प्रैट के साथ लेंगे सात फेरे

Mumbai News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अभिनेता ने खुद आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह अपनी पुरानी दोस्त गौरी स्प्रैट के साथ विवाह करने जा रहे हैं। दोनों इसी महीने की 5 तारीख को वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।

- Advertisement -

घर पर आयोजित होगा बेहद छोटा और घरेलू कार्यक्रम

सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मीडिया के सामने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह विवाह आगामी 5 जुलाई को उनके आवास पर ही संपन्न होगा, जिसमें केवल बेहद करीबी लोग शामिल होंगे।

अभिनेता ने बातचीत में कहा कि यह हमारे लिए बहुत खास दिन है। इस मांगलिक कार्यक्रम में सिर्फ दोनों परिवार और कुछ गिने-चुने मित्र ही शिरकत करेंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से भविष्य के इस नए सफर को खूबसूरत बनाने के लिए दुआएं और शुभकामनाएं भी मांगी हैं।

शादी समारोह में शामिल होंगे दोनों पूर्व पत्नियां और बच्चे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान के बांद्रा स्थित घर पर होने वाले इस समारोह में लगभग 150 मेहमानों के आने की संभावना है। इस विवाह की खास बात यह है कि आमिर की दोनों पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी इस पारिवारिक खुशी के मौके पर उपस्थित रह सकती हैं।

- Advertisement -

इसके साथ ही आमिर खान के बच्चे जुनैद खान, आयरा खान और आजाद खान भी अपने पिता के जीवन की इस नई शुरुआत का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। सालों पुरानी दोस्ती के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया है। आमिर खान ने अपने पिछले जन्मदिन पर इस रिश्ते को स्वीकार किया था।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles