हिमाचल घूमने की जिद में घर से भागी 12वीं की छात्रा, पुलिस ने पांवटा साहिब से किया सकुशल बरामद

Panchkula News: पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र से लापता हुई 18 साल की एक युवती को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला है। यह छात्रा 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद हिमाचल प्रदेश घूमने जाना चाहती थी। परिजनों के मना करने पर वह नाराज होकर घर से बिना बताए चली गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिमाचल के पांवटा साहिब से बरामद कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजनों के मना करने पर छोड़ा था घर

छात्रा की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 25 मार्च को खत्म हुई थीं। परीक्षा के बाद उसने अपने परिवार से हिमाचल घूमने जाने की इच्छा जताई। परिजनों ने उसे अकेले बाहर जाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर युवती 25 मार्च की रात करीब 9 बजे चुपचाप घर से निकल गई। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की। जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।

सहेली के घर से सकुशल मिली युवती

परिजनों ने 27 मार्च को रायपुर रानी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को युवती के हिमाचल प्रदेश में होने की अहम जानकारी मिली। पुलिस टीम तुरंत हिमाचल के लिए रवाना हो गई। कई जगहों पर तलाश करने के बाद 2 अप्रैल को पुलिस ने युवती को पांवटा साहिब में ढूंढ लिया। वह वहां अपनी एक सहेली के पास सुरक्षित रह रही थी।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories