चीका में दो नामों से पासपोर्ट बनवाने के आरोप में केस दर्ज, एसीबी के सहयोगी रविंद्र अरोड़ा पर कार्रवाई।

Kaithal News: थाना चीका पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर दो अलग-अलग नामों से पासपोर्ट बनवाने के आरोप में हुड्डा रिहायशी कॉलोनी निवासी रविंद्र अरोड़ा उर्फ जंगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के सहयोगी के रूप में कई भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवा चुके हैं।

- Advertisement -

सरकारी दस्तावेजों की जांच के बाद हुई बड़ी कार्रवाई

पुलिस एफआईआर के मुताबिक यह पूरा मामला साल 2000-2001 के बीच का है। यह कार्रवाई डीएसपी कैथल की जांच रिपोर्ट और सिपाही विक्रम की सोर्स रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जांच के दौरान वसीयतनामा, जमाबंदी, मतदाता सूची और राशन कार्ड जैसे सरकारी अभिलेखों का बारीकी से मिलान किया गया था।

अभिलेखों की जांच में सिंगारा सिंह के परिवार में रविंद्र नाम के किसी सदस्य का रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके अलावा गुरविंद्र सिंह के नाम से जारी पासपोर्ट संख्या A8752861 के संबंध में डीएवी कॉलेज चीका के रिकॉर्ड में भी इस नाम के किसी छात्र का नामांकन दर्ज नहीं पाया गया।

पासपोर्ट अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज

पुलिस का आरोप है कि आरोपी रविंद्र अरोड़ा ने गुरविंद्र सिंह के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ से पासपोर्ट जारी करवाया। इन तथ्यों के आधार पर चीका थाने में 10 जुलाई 2026 को एफआईआर नंबर 172 दर्ज की गई है।

- Advertisement -

आरोपी के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम 1967 और आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। उधर रविंद्र अरोड़ा ने इसे साजिशन की गई कार्रवाई बताते हुए जांच को दूसरे जिले में भेजने की मांग की है। वहीं डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि कागजात में गड़बड़ी के आधार पर ही मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles