हरियाणा सरकार भुना रोड राजकीय कॉलेज को नए बाईपास पर करेगी शिफ्ट, ई-भूमि पोर्टल पर जमीन की मांग शुरू।

Fatehabad News: हरियाणा सरकार भुना रोड स्थित राजकीय कॉलेज को नए बाईपास क्षेत्र में शिफ्ट करने जा रही है। मुख्यमंत्री की सात साल पुरानी घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रशासन ने 10 से 15 एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने आधिकारिक ई-भूमि पोर्टल पर मांग डाल दी है।

- Advertisement -

ई-भूमि पोर्टल पर 30 सितंबर तक करें आवेदन

एसडीएम आकाश शर्मा ने बताया कि इच्छुक जमीन मालिक आगामी 30 सितंबर तक ई-भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस डिजिटल माध्यम से किसान सीधे सरकार के साथ अपनी जमीन का रेट तय कर सकेंगे। इससे किसानों को अपनी मर्जी का दाम और सरकार को बेहतर विकल्प चुनने की सुविधा मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर कॉलेज प्रबंधन के साथ प्रशासनिक बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। हालांकि मंगलवार तक पोर्टल पर कोई नया आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन कई स्थानीय लोगों ने कार्यालय आकर जमीन देने के लिए आवेदन करने की इच्छा जताई है, जिससे प्रशासन को जल्द आवेदन मिलने की उम्मीद है।

एसडीएम कार्यालय से ले सकते हैं पूरी जानकारी

एसडीएम आकाश शर्मा ने स्पष्ट किया कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। यदि किसी जमीन मालिक को पोर्टल पर आवेदन करने में कोई तकनीकी परेशानी आती है, तो वे सीधे एसडीएम कार्यालय आ सकते हैं। वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारी उन्हें आवेदन का पूरा प्रोसेस आसानी से समझाएंगे।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles