Yamunanagar News: यमुनानगर में एक पिता द्वारा अपनी ही डेढ़ साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। वारदात के समय बच्ची की मां किसी काम से बाहर गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
बच्चों ने दी जानकारी, मां ने रंगे हाथ पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जब इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था, तब कुछ बच्चों ने उसे देख लिया। बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना आरोपी की पत्नी को दी। महिला जब कमरे में पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई। उसने तुरंत अपनी बेटी को बचाया और सीधे पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
मेडिकल रिपोर्ट के बाद पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया और मासूम बच्ची को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ गलत काम होने और उसके निजी अंगों पर चोट के निशान मिलने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

