Rajasthan News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की ओर से आयोजित कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के मन में अब एक ही सवाल है कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने अभी कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान बोर्ड कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस) का रिजल्ट जारी करेगा।
कहां से कर सकेंगे रिजल्ट चेक
रिजल्ट जारीहोने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट चेक किया जा सकेगा। एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को 5676750 नंबर पर RJ12 Roll Number टाइप करके भेजना होगा।
पासिंग मार्क्स और रिजल्ट चेक करने का तरीका
कक्षाबारहवीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें परीक्षा में सफल नहीं माना जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। होमपेज पर ‘RBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट का एक प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें। फिलहाल बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छात्र समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।


