MHT CET 2026: तीन साल के LLB के एडमिट कार्ड हुए जारी, 1 और 2 अप्रैल को होगी परीक्षा

Maharashtra News: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने तीन वर्षीय LLB कार्यक्रम के लिए MHT CET 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 1 और 2 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

छात्र नीचेदिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
होमपेज पर‘MAH-L.L.B.3 Yrs CET-2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
अपनाएप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड डालें।
सुरक्षाकोड भरें और ‘Download’ बटन पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।अब उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय रखें इन बातों का ध्यान

प्रवेश पत्र डाउनलोड करनेके बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। सुनिश्चित करें कि आपका नाम, फोटो, जन्म तिथि और अन्य विवरण सही हों। एग्जाम सेंटर का नाम और पता भी ध्यान से देख लें। परीक्षा की तारीख, समय और रोल नंबर की जांच करना भी बेहद जरूरी है। एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

परीक्षा की तारीखें और अन्य जरूरी जानकारी

महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल 1 और 2 अप्रैल कोतीन वर्षीय LLB की प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर विजिट कर सकते हैं।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

LNMI Placement 2026: एलएनएमआई में रिकॉर्ड प्लेसमेंट, 200 से अधिक ऑफर पाकर झूम उठे छात्र

Bihar News: पटना के प्रतिष्ठित ललित नारायण मिश्र आर्थिक...

0 और 12वीं के होनहारों को मिलेगा बड़ा इनाम, पटना में करियर संवारेंगे दिग्गज एक्सपर्ट्स

Bihar News: दैनिक जागरण आईनेक्स्ट पटना में होनहार छात्र-छात्राओं...

Related Articles

Popular Categories