अब्दुल को लड़की से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, बहादुर छात्रा ने मोबाइल कैमरा ऑन कर जड़े थप्पड़; जानें पूरा मामला

Himachal Pradesh News: शिमला जिले के चौपाल उपमंडल में स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा से छेड़छाड़ का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठाना गांव की इस बहादुर बेटी ने मनचले की इस हरकत का न सिर्फ विरोध किया बल्कि उसकी सरेआम धुनाई भी कर दी। इस साहसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बहादुर छात्रा ने मनचले को सिखाया सबक

आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अब्दुल के रूप में हुई है। वह रास्ते में छात्रा का पीछा कर रहा था। आरोपी ने छात्रा को अपनी गाड़ी में बैठने के लिए कहा। छात्रा ने पहले तो उसे नजरअंदाज किया लेकिन जब आरोपी ने जबरन उसका हाथ पकड़ने का प्रयास किया तो छात्रा का गुस्सा फूट पड़ा।

छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने मोबाइल का कैमरा चालू कर दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे कुछ राहगीर भी रुक गए। लोगों को देखकर छात्रा का हौसला और बढ़ गया। उसने एक हाथ से वीडियो बनाया और दूसरे हाथ से आरोपी अब्दुल को सरेआम कई थप्पड़ जड़ दिए।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच शुरू

बहादुर लड़की ने आरोपी को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या तेरे घर में मां-बहन नहीं है। अपनी पत्नी और बच्चों की तो शर्म कर। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Author: Sunita Gupta

Hot this week

Related Articles

Popular Categories