युद्ध विराम की शर्तों पर अड़ा ईरान, अमेरिका के सामने रखी ये बड़ी मांगें

World News: मध्य पूर्व में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने की मांग तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान पर हमले से ब्रेक लेने की बात कही थी। अब ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका के सामने कई कड़ी शर्तें रख दी हैं। इन शर्तों में खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को बंद करना और होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण जैसी मांगें शामिल हैं।

ईरान की प्रमुख शर्तें

वॉल स्ट्रीट जर्नल कीरिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के प्रस्ताव के जवाब में ईरान ने कई शर्तें रखी हैं। इनमें खाड़ी क्षेत्र में सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद करना, ईरान पर लगे सभी प्रतिबंधों को समाप्त करना और हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायली अभियान को रोकना शामिल है। ईरान ने यह भी मांग की है कि अमेरिका यह सुरक्षा गारंटी दे कि वह फिर कभी ईरान पर हमला नहीं करेगा।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण की मांग

ईरान नेएक नई समुद्री व्यवस्था की स्थापना की मांग की है, जिसके तहत भविष्य में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) उसके नियंत्रण में आ जाएगा। साथ ही युद्ध के दौरान हुए नुकसान के अनुपात में वित्तीय मुआवजे की भी मांग की गई है। यह शर्तें ईरान की मजबूत रुख को दर्शाती हैं और अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं।

परमाणु कार्यक्रम पर सहमति की तत्परता

ईरान नेकुछ शर्तों पर सहमति की तत्परता भी जताई है। इनमें पांच वर्षों के लिए बैलिस्टिक मिसाइल विकास रोकना और यूरेनियम संवर्धन को कम करना शामिल है। ईरान 60 प्रतिशत अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के अपने भंडार को समायोजित करने पर चर्चा करने को तैयार है। साथ ही वह IAEA को अपने सेंट्रीफ्यूज का निरीक्षण करने की अनुमति देने और पश्चिम एशिया में प्रॉक्सी ताकतों को दी जाने वाली फंडिंग रोकने पर भी सहमत हो सकता है।

पहले रखी थीं तीन शर्तें

इससेपहले 12 मार्च को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने युद्ध समाप्ति के लिए तीन शर्तें रखी थीं। उन्होंने कहा था कि युद्ध तभी खत्म होगा जब ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता दी जाए, हर्जाने का भुगतान किया जाए और भविष्य में किसी भी हमले के खिलाफ पक्की अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए। यह बयान ऐसे समय आया था, जब ईरानी राजनयिक अमेरिका के साथ बातचीत की संभावना से इनकार कर रहे थे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories