अमेरिका-ईरान के बीच नया कूटनीतिक विवाद: ईरान ने ट्रंप के करीबियों पर लगाया युद्ध से अरबों डॉलर कमाने का आरोप

Washington News: अमेरिका और ईरान के बीच जारी कूटनीतिक खींचतान के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी मीडिया संस्थान ‘ड्रॉप साइट न्यूज’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को एक गोपनीय संदेश भेजा था। इसमें ट्रंप के करीबियों पर युद्ध से मुनाफा कमाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

- Advertisement -

ट्रंप के करीबियों पर युद्ध से मुनाफे का आरोप

इस रिपोर्ट के अनुसार, ईरान का दावा है कि ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर पश्चिम एशिया में शांति नहीं चाहते हैं। ईरान का आरोप है कि ये लोग युद्ध के हालातों का फायदा उठाकर भारी वित्तीय लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही संवेदनशील जानकारी इजरायल तक पहुंचाई जा रही है।

ईरान ने व्यंग्य में मांगा मुनाफे का आधा हिस्सा

रिपोर्ट में दावा है कि ईरान ने मध्यस्थों को एक लिखित दस्तावेज दिया था। इसमें आरोप लगाया गया कि ट्रंप के करीबियों ने कूटनीतिक सूचनाओं का फायदा उठाकर वित्तीय बाजारों से नौ अरब डॉलर कमाए। ईरान ने व्यंग्य कसते हुए इस कथित मुनाफे से अपने लिए 4.5 अरब डॉलर की मांग भी रख दी है।

व्हाइट हाउस ने ईरानी दावों को किया खारिज

दूसरी तरफ व्हाइट हाउस ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस या उनकी टीम को ऐसा कोई संदेश नहीं मिला है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह बेबुनियाद और ईरानी प्रचार का हिस्सा है।

- Advertisement -

जेडी वेंस से कूटनीतिक संपर्क के मायने

रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान प्रशासन जेडी वेंस को बातचीत के लिए अधिक व्यावहारिक नेता मानता है। हालांकि, पूर्व अमेरिकी वार्ताकार रॉबर्ट मैले का कहना है कि ईरान का वेंस से संपर्क करने का प्रयास रणनीतिक हो सकता है। लेकिन अमेरिकी विदेश नीति से जुड़े सभी अंतिम फैसले राष्ट्रपति ट्रंप के हाथ में ही रहेंगे।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles