होर्मुज स्ट्रेट में यूएई के तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, एक भारतीय नाविक की मौत और आठ लोग घायल

Dubai News: होर्मुज स्ट्रेट में सोमवार रात बड़ा हादसा हुआ है। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। इस ईरानी क्रूज मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की दुखद मौत हो गई है। वहीं चालक दल के आठ अन्य सदस्य इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने इस मिसाइल हमले की आधिकारिक पुष्टि की है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया कि ओमान की समुद्री सीमा के पास यह हमला हुआ। होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी शिपिंग लेन से गुजर रहे ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहिया’ नाम के टैंकरों पर ईरान ने दो क्रूज मिसाइलें दागीं।

मोम्बासा तेल टैंकर पर सवार भारतीय नाविक की मौत

इस हमले में ‘मोम्बासा’ टैंकर पर सवार एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। घायलों में चार लोगों की हालत नाजुक है। मिसाइल लगने से दोनों जहाजों में भयंकर आग लग गई, जिसे बाद में बुझाया गया।

यूएई ने की ईरान के हमले की कड़े शब्दों में निंदा

यूएई के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने पीड़ित भारतीय नाविक के परिवार और भारत सरकार के प्रति गहरी संवेदना जताई। मंत्रालय ने कहा कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने ईरान से सभी हिंसक गतिविधियों को तुरंत रोकने की मांग की है।

- Advertisement -

वैश्विक व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा को बनाए रखने के लिए यूएई ने कड़ी मांग रखी है। उन्होंने कहा कि ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी शर्त के तुरंत खोलना होगा। यह तनाव तब और बढ़ गया जब ईरानी सेना आईआरजीसी ने इस स्ट्रेट को बंद कर दिया। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई की।

अमेरिकी सेना ने ईरान में करीब 140 ठिकानों पर बमबारी की है। साथ ही अमेरिका ने आज शाम से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करने का ऐलान कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह नाकेबंदी केवल ईरान और उसके व्यापारिक सहयोगियों पर लागू होगी, जबकि अन्य देशों को वहां से गुजरने की पूरी छूट होगी।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles